इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास होंगे

इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास होंगे

इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास होंगे

- 33 केवी फीडरों के अंडरग्राउंड केबल कनेक्टिंग का कार्य  एमडी  सिंह ने देखा

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक(एमडी)  अनूप कुमार सिंह ने कहा हैं कि इंदौर महानगरीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नए कार्य समय समय पर होगे, साथ ही मैंटेनेंस गतिविधियों को भी अत्याधुनिक तरीके से गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में और बढ़ौत्तरी हो सके। श्री सिंह ने उक्ताशय के विचार पोलोग्राउंड इंदौर स्थित चंबल अति उच्चदाब बिजली सब स्टेशन से 33 केवी के 16 फीडरों की अत्याधुनिक तरीके से डक्ट निर्माण और अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से कनेक्टिविटी कार्य के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए। श्री सिंह ने कहा कि लंबे समय से ग्रिडों से फीडरों की कनेक्टिविटी के अत्याधुनिकीकरण की आवश्यकता थी, जिसे कंपनी के कार्मिकों ने सीमित अवधि में पूर्ण किया हैं। इससे शहर के पूर्व संभाग के एमडी रोड, सरवटे, रेलवे स्टेशन, पश्चिम संभाग के उज्जैन रोड, किला मैदान, एयरपोर्ट रोड, जवाहर मार्ग, मध्य शहर संभाग के राजमोहल्ला क्षेत्र, उत्तर संभाग के भागीरथ पुरा, सांवेर रोड एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्र को विशेष रूप से लाभ होगा। श्री सिंह ने कहा कि शहर में आपूर्ति सुधार के सिलसिले में कवर्ड कंडक्टर का कार्य भी प्रारंभ किया गया हैं, इससे औद्योगिक क्षेत्र को सबसे पहले लाभान्वित किया जा रहा हैं। श्री सिंह ने ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों से भी नए ग्रिडों की विभागीय स्तर पर तैयारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री एसएल करवाड़िया, इंदौर के मुख्य अभियंता श्री राजेश चंद्र जैन, शहर अधीक्षण अभियंता श्री मनेंद्र गर्ग आदि विशेष रूप से मौजूद थे।